October 7, 2026 13:13:33
कोयला कारोबारी पर ईडी की रेड, मिला कुबेर का खजाना, 31 ठिकानों पर छापेमारी में 160 करोड़ के म्यूचुअल

कोयला कारोबारी पर ईडी की रेड, मिला कुबेर का खजाना, 31 ठिकानों पर छापेमारी में 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, 1.02 करोड़ नकद बरामद

Jul30,2026 | Enews Team | Dhanbad

धनबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के धनबाद जिले में अवैध कोयला खनन, चोरी के कोयले की तस्करी, रंगदारी वसूली और इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के रांची जोनल कार्यालय ने 28 जुलाई 2026 को धनबाद जिले में एक साथ कोयला कारोबारी समेत 31 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई। छापेमारी के दौरान ईडी ने एलबी सिंह के नाम पर लगभग 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश को फ्रीज कर दिया है। जांच एजेंसी को आशंका है कि यह निवेश अवैध गतिविधियों से अर्जित धन से किया गया हो सकता है। ईडी अब इन निवेशों के स्रोत और लेन-देन की विस्तृत जांच करेगी। तलाशी अभियान में ईडी ने 1.02 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद की है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, खातों की किताबें और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। जांच के दौरान ईडी को 200 से अधिक अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज और डिजिटल जानकारी मिली है। एजेंसी इन संपत्तियों के खरीद स्रोतों की जांच कर रही है और यह पता लगा रही है कि इनका संबंध अवैध कोयला कारोबार से अर्जित धन से है या नहीं।


एलबी सिंह पर कसा शिकंजा

खबरों के अनुसार, ईडी को एलबी सिंह के परिसरों अकूत काली कमाई के सबूत मिले। छापेमारी में पता चले 160 करोड़ रुपये का म्यूचुअल फंड फ्रीज कर दिया गया। छापेमारी प्लॉट, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, माइन्स शेयरों के दस्तावेज समेत 200 से ज्यादा अचल संपत्तियों का पता चला है। ईडी ने इनका अनुमानित मूल्य 500 से 600 करोड़ रुपये से अधिक आंकी है।


इनपर हुई छापेमारी

ईडी की यह कार्रवाई अनिल गोयल, एलबी सिंह, हरेंद्र चौहान, गणेश यादव, पप्पू मंडल, रोहित यादव, माधो सिंह समेत कई अन्य व्यक्तियों और उनसे जुड़े संस्थानों के परिसरों पर की गई। ईडी के अनुसार, मामला धनबाद क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध कोयला खनन, चोरी के कोयले की तस्करी, कोयला परिवहन और उठाव के दौरान रंगदारी (लेवी) वसूली तथा इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से संबंधित है। जांच एजेंसी इस पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों, कंपनियों और वित्तीय लेन-देन की परतें खंगाल रही है। ईडी द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों, डिजिटल डिवाइस और वित्तीय रिकॉर्ड का विश्लेषण किया जाएगा। जांच के आधार पर आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे तथा अतिरिक्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

 

कई घंटे तक चली ईडी की छापेमारी

अधिकारियों ने संबंधित परिसरों से महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की, जबकि मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। लोयाबाद के कनकनी क्षेत्र में भी ईडी की टीम कई चर्चित कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची। अधिकारियों का काफिला तीन वाहनों से वहां पहुंचा और कई घंटों तक घर के भीतर जांच की। इस दौरान घर की महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध भी किया, हालांकि ईडी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई।

Ed-raids-coal-trader-a-treasure-trove-discovered-mutual-funds-worth-160-crore-frozen-and-1-02-crore-in-cash-seized-during-raids-across-31-locations



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं