लुधियाना। लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स में शनिवार को एक बार फिर से गैंगवार हो गई। जहां फिर से कड़ी सुरक्षा के बीच हवालातियों द्वारा खूनी खेल खेला गया। जहां पर शुभम मोटा गैंग और पुनीत बैंस गैंग में झड़प हो गई। जिसमें दोनों गैंग के मेंबरों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान भुभम मोटा गैंग ने पुनीत गैंग के मेंबरों पर सर्जिकल ब्लेड से वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक की पीठ पर ब्लेड मारे। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। जिसके बाद जख्मी युवक को सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। जख्मी की पहचान चिराग जल्होत्रा के रुप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार दोनों गैंग के मेंबरों को अलग अलग मामलों में जेल से कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। कोर्ट की पांचवीं मंजिल पर दोनों गैंग एक दूसरे के सामने आ गए। जिसके बाद शुभम मोटा गैंग ने पुनीत गैंग पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। जिस कारण चिराग जल्होत्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं कोर्ट कांप्लेक्स में पहले भी कई बार गैंगवार हो चुकी है। जिसके चलते पुलिस सुरक्षा सवालों के घेरे में हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों गैंग में झड़प हुई है। एक युवक को मामुली चोटें आईं हैं।