January 23, 2025 06:11:09

लोकसभा के बाहर पंजाब कांग्रेस के सांसदों का विरोध:फसलें खरीदने में न करे देरी Bjp, बोले-गांधी परिवार पर निजी टिप्पणी से बचे बिट्टू

Nov29,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज लोक सभा में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोकसभा भवन के बाहर आज वड़िंग के साथ पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह और फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया ने भाजपा खिलाफ नारेबाजी की।

लोकसभा के बाहर खड़े होकर भाजपा के खिलाफ हाथ में तख्तियां पकड़ विरोध जताया। राजा वड़िंग ने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा पंजाब से फसलों की खरीद करने में देरी कर रही है। इस बीच राजा वड़िंग ने केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर भी निशाना साधा।

बिट्टू का पूरा परिवार राजनीति में, संभल कर रहे परिवारवाद की बात

वड़िंग ने कहा कि प्रियंका गांधी देश और देश के लोगों के लिए अपनी आवाज बुलंद करती आई है। देश के लोगों की डिमांड थी कि प्रियंका राजनीति में आए। जहां तक रवनीत सिंह बिट्टू का सवाल है तो बिट्टू खुद 3 बार कांग्रेस से सांसद रहे है। उनके दादा स्व. बेअंत सिंह मुख्यमंत्री रहे है। उनके भाई को कांग्रेस पार्टी ने मंत्री और विधायक बनाया था। बिट्टू के ताया जी मंत्री रहे है। उनकी बुआ मंत्री रही है। बिट्टू ने अपने भाई को कांग्रेस की सरकार रहते पुलिस में डीएसपी के पद पर भर्ती कराया। बिट्टू यदि परिवारवाद की बात करेंगे तो लोग उनसे पहले यही सवाल करेंगे। बिट्टू का खुद का पूरा परिवार राजनीति में है। वड़िंग ने कहा कि मैं ऐसा नहीं कहना चाहता हूं कि बिट्टू के भाई में कोई ऐसी काबलियत नहीं थी कि उसे डीएसपी लगाया गया। इस कारण बिट्टू परिवारवाद की बात करते शोभा नहीं देते।

बिट्टू सोनिया से कहते थे- मैडम खून का कतरा-कतरा आपके लिए

सोनिया गांधी ने अपने देश के लिए त्याग दिया है। देश के लिए उन्होंने सरदार मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया। खुद उन्होंने कुर्सी छोड़ी। सोनिया गांधी ने पिछले 40 साल से विधावापन से काटे है। बिट्टू किसी समय सोनिया गांधी के पैर छू कर कहते थे कि मैडम मेरे खून का कतरा-कतरा आपके लिए है।

Protest-By-Punjab-Congress-Mps-Outside-Lok-Sabha-Bjp-Should-Not-Delay-In-Buying-Crops-Said-Bittu-Should-Refrain-From-Making-Personal-Comments-On-Gandhi-Family




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

5 करोड रुपए की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया लुधियाना का कारोबारी चर्चा में, चा

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023