चंडीगढ़। चंडीगढ़ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का सीएम भगवंत मान ने बुधवार विमोचन किया है। इस दौरान उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाया। यह प्रतिमा 35 फीट ऊंची है। इस पर करीब पांच करोड़ लागत आएगी। इस मौके सीएम ने मीडिया से कहा कि जल्दी ही चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस दौरान टोरंटों और शिकागो की फ्लाइट्स चलेगी। पहले कुछ देशों के लिए फ्लाइट चल रही हैं। उनकी एयरलाइंस कंपनियों से बाचतीत हुई है। कंपनियों से उनकी जरूरत के बारे में पूछा गया है। यहां पर होटल व अन्य सुविधाएं हैं। कैटरिंग की जल्दी ही व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अन्य सारे इंतजाम किए जा रहे हैं।
निशान-ए-इंकलाब प्लाजा स्थापित किया
पंजाब सरकार की ओर से इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निशान-ए-इंकलाब प्लाजा स्थापित किया गया है। जहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस प्रोजेक्ट पर करीब छह करोड़ की लागत आई है। शुरुआत में जयपुर में एक साइट पर शहीद का मिट्टी का मॉडल तैयार किया गया था। इसके बाद सीएम ने प्रतिमा को उसके अनुरूप तैयार करने के आदेश दिए थे। वहीं, आज के कार्यक्रम बेंगलुरु की एक कंपनी द्वारा विमोचन किया गया। इस पल को भी यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने अच्छा काम किया है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)