October 7, 2026 18:20:46
ब्रेकिंग न्यूज - पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर रेड, ईडी व इनकम टैक्स की कार्रवाई, मनी

ब्रेकिंग न्यूज - पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर रेड, ईडी व इनकम टैक्स की कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग-आय से अधिक संपत्ति की जांच

Jan28,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की मुश्किलें एक बार फिर से काफी बढ़ गई हैं। लंबे समय से जांच एजेंसियों के रडार पर चल रहे अरोड़ा के घर पर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दस्तक दी। मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने उनके होशियारपुर स्थित आवास पर रेड मारी है और दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। आज सुबह तड़के ही ED के अधिकारी भारी सुरक्षा बलों के साथ सुंदर शाम अरोड़ा के निवास पर पहुंचे। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि टीम के साथ आए अधिकारियों ने घर के सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया है और किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। सुंदर शाम अरोड़ा पहले से ही भ्रष्टाचार के दो गंभीर मामलों में फंसे हुए हैं। उन पर औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में कथित अनियमितताओं और आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप हैं। पूर्व में सतर्कता विभाग भी उन्हें गिरफ्तार कर चुका है। अब इस मामले में ED की एंट्री ने यह संकेत दिया है कि जांच का दायरा मनी लॉन्ड्रिंग तक फैल चुका है।

क्या है पूरा मामला?

अरोड़ा पर आरोप है कि जब वे कांग्रेस सरकार में मंत्री थे, तब उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए चहेती कंपनियों को फायदा पहुंचाया। इसके अलावा, एक अधिकारी को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने की कोशिश करने के आरोप में भी उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया था। इनकम टैक्स विभाग अब उनके वित्तीय लेन-देन और ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति के बीच के अंतर को खंगाल रहा है। फिलहाल जांच जारी है और आधिकारिक तौर पर अभी तक किसी बड़ी बरामदगी की पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि अगर ED को बेनामी संपत्तियों या हवाला कारोबार से जुड़े कोई पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो आने वाले दिनों में अरोड़ा की गिरफ्तारी भी संभव है। टीम घर के साथ-साथ उनके करीबियों और व्यवसायिक भागीदारों के ठिकानों पर भी नजर रख रही है।

Breaking-News-Raid-At-Former-Punjab-Minister-Sunder-Sham-Aroras-House-Ed-And-Income-Tax-Action-Money-Laundering-And-Disproportionate-Assets-Investigation-Underway



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं