लुधियाना। लुधियाना के जिले के कस्बा मुल्लापुर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक कॉन्स्टेबल का नाम अनोज मसीह (25) है। अनोज की गर्दन के पास गोली लगी है। फिलहाल उसकी ड्यूटी लग्जरी कारों के शोरूम की सुरक्षा में लगी थी। क्योंकि RAC के शोरुम मालिक को कुछ समय पहले किसी गैंगस्टर द्वारा रंगदारी की धमकी मिली थी। मृतक अनुज गुरदासपुर जिले के गांव लक्खा कलां का रहने वाला है। अनोज के उसके पिता के निधन के बाद उनकी जगह नौकरी मिली थी। सुबह 5 बजे गोली चलने की घटना हुई है। जानकारी मुताबिक अनोज और उसके कुछ साथियों की RAC कारों के शोरूम के बाहर सुरक्षा में ड्यूटी लगी हुई थी। क्योंकि RAC के शोरुम मालिक को कुछ समय पहले किसी गैंगस्टर द्वारा रंगदारी की धमकी मिली थी। इस कारण पुलिस ने यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए मुलाजिम तैनात किए थे। आज सुबह अचानक जब अनोज शोरुम के बाहर गाड़ी में बैठा था तो अचानक उसकी गर्दन के पास गोली लग गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोली अनुज के हथियार से चली है, लेकिन अभी किसी अधिकारी ने पुष्टी नहीं की। इस संबंध में मुल्लापुर के डीएसपी वरिंदरजीत सिंह खोसा से जानकारी लेनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। अधिकारियों का पक्ष आने के बाद पूरा मामला क्लियर हो पाएगा।
Breaking-News-Constable-Killed-In-Ludhiana-Showroom-Firing-Was-Deployed-To-Guard-Luxury-Car-Showroom