पंजाब। अमृतसर देहात थाना पुलिस ने फिरौती मांगने के आरोप में पंजाब यूथ कांग्रेस के हलका बाबा बकाला के नेता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आजाद सिंह निवासी गांव बुटारी, थाना खलचियां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह मामला हलका जंडियाला गुरु क्षेत्र से जुड़ा है। 14 जनवरी को जंडियाला गुरु निवासी दीपक जुल्का को विदेशी मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल और मैसेज आने शुरू हुए। कॉल करने वालों ने अपनी पहचान केशव शिवाला, सत्ता नौशहरा और करण बाठ के रूप में बताई और 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी गई तो पीड़ित और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का संपर्क गैंगस्टरों से जुड़ा है। वह गैंगस्टरों को बोलता था कि, चुनाव में मेरी मदद की जाए ताकि मैं जीत सकूं। बताया जा रहा है कि आजाद सिंह के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)