June 10, 2026 04:52:17

जालंधर-लुधियाना में मशहूर Ca पर Ed रेड:घर-ऑफिस में एक साथ पहुंचीं टीमें; केजरीवाल बोले- 'ed पार्टी' हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही

Jun9,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। जालंधर और लुधियाना में चार्टेड अकाउंटेंटों पर ED की रेड हुई है। जालंधर में मशहूर CA बजाज के घर और ऑफिस में दिल्ली से आई ED की टीम ने रेड की। उनका घर न्यू जवाहर नगर में है और दफ्तर चुनमुन मॉल के पास है। ईडी के सूत्रों के अनुसार, CA पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा गया है। लुधियाना में शहीद भगत सिंह में CA के घर रेड की सूचना है लेकिन इसकी अभी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। ED की टीम के दूसरे जिलों में भी रेड की सूचना है लेकिन जांच एजेंसी ने अभी औपचारिक बयान नहीं दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक व पूर्व दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने ED की रेड को सीधे तौर पर हिंदू व्यापारियों से जोड़ दिया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा कि ED पार्टी छोटे-छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही।

ED ने जिन CA बजाज पर रेड की, वह जालंधर के जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। वह जालंधर और पंजाब के कॉर्पोरेट में अपनी टैक्स कंसल्टेंसी सेवाएं देते हैं। अमित बजाज इनकम टैक्स, GST, कॉर्पोरेट ऑडिटिंग और बिजनेस कंसल्टेंसी के मामलों के एक्सपर्ट हैं। जालंधर के कई छोटे-बड़े व्यापारी, उद्योगपति और कंपनियां उनके क्लाइंट्स में शामिल हैं।

ICAI की जालंधर ब्रॉन्च में एक्टिव

वह द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की जालंधर ब्रांच में सक्रिय रहते हैं और CA बिरादरी के साथ-साथ आम लोगों और व्यापारियों को टैक्स नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनारों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। जालंधर के लोकल बिजनेस नेटवर्क (जैसे स्पोर्ट्स और लेदर इंडस्ट्री) में टैक्स नीतियों या बजट के प्रभाव को समझने के लिए अक्सर उनकी पेशेवर सलाह को काफी महत्व दिया जाता है। अरविंद केजरीवाल के बयान पर बीजेपी नेता अनिल सरीन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हकीकत में पंजाब में विजिलेंस को राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Ed-Raids-Prominent-Ca-In-Jalandhar-Ludhiana-Teams-Arrive-Simultaneously-At-Home-And-Office-Kejriwal-Says-Ed-Party-Is-Harassing-Hindu-Businessmen




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023