October 7, 2026 12:48:56
लुधियाना के बाद कल जालंधर बंद का ऐलान, डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने का गुस्सा, शहर में साढ़े 5 घंटे लग

लुधियाना के बाद कल जालंधर बंद का ऐलान, डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने का गुस्सा, शहर में साढ़े 5 घंटे लगा जाम

Sep9,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज ने बुधवार को साढ़े 5 घंटे दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम रखा। प्रदर्शनकारियों ने सुबह 10 बजे लुधियाना में जालंधर बाईपास चौक के पास हाईवे बंद किया था। इस वजह से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला, करनाल और पानीपत के रास्ते आने-जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्कूलों की छुट्‌टी के वक्त स्कूल बसें भी जाम में फंसी दिखीं। जाम के हालात देख लोग आधे रास्ते से ही डिवाइडर से लेन रोड क्रॉस कर अपने घर वापस लौटे। इसके साथ दलित समाज ने लुधियाना बंद का भी ऐलान किया था। हालांकि शहर में बाजार खुले रहे। जिसके बाद प्रदर्शनकारी दुकानों को बंद कराने पहुंचे। वहीं, जालंधर बाईपास चौक पर दलित समाज के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने यहां से आने-जाने वाले सभी रास्ते बैरिकेड लगाकर बंद कर दिए। इस दौरान एडीसीपी समीर वर्मा मौके पर पहुंचें। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद साढ़े 3 बजे प्रदर्शनकारियों ने हाईवे खोल दिया।
उधर, जालंधर में वाल्मीकि समाज ने कल बंद का ऐलान किया है। भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जालंधर शहर पूर्ण रूप से बंद रखने का आह्वान किया है। हालांकि, स्कूल, कॉलेज और मेडिकल स्टोर (आपातकालीन सेवाएं) बंद नहीं रहेंगे।

After-Ludhiana-A-Shutdown-Has-Been-Announced-In-Jalandhar-For-Tomorrow-Outrage-Follows-The-Vandalizing-Of-Dr-Ambedkars-Statue-And-The-City-Faced-Traffic-Jams-Lasting-Five-And-A-Half-Hours



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं