October 7, 2026 17:35:20
अब हवालातों के बाहर 24 घंटे चलेंगे शब्द-भजन, एसएसपी ने 'साउंड ऑफ होप' पहल की शुरुआत की, तनाव कम करने

अब हवालातों के बाहर 24 घंटे चलेंगे शब्द-भजन, एसएसपी ने 'साउंड ऑफ होप' पहल की शुरुआत की, तनाव कम करने का मकसद

Sep16,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के खन्ना पुलिस जिले की हवालातों में अब खामोशी और तनाव की जगह आध्यात्मिक शांति का अहसास होगा। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया की सोच के तहत 'साउंड ऑफ होप' (Sound of Hope) नाम से एक अनूठी पहल शुरू की गई है, जिसका मकसद हिरासत में बंद आरोपियों के मन से तनाव कम करना और उन्हें आत्मचिंतन की ओर मोड़ना है। इस पहल के जरिए खन्ना पुलिस जिले के 8 थानों और एक CIA यूनिट समेत कुल 9 हवालातों के बाहर स्पीकर लगाए गए हैं। इन स्पीकरों के माध्यम से बेहद धीमी और मधुर आवाज में धार्मिक शबद, भजन और मानसिक शांति देने वाली धुनें बजाई जा रही हैं। प्लेलिस्ट में पंजाबी और हिंदी में गुरबाणी शबद, भजन और विभिन्न धर्मों से जुड़े आध्यात्मिक संगीत को शामिल किया गया है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी है कि वॉल्यूम हमेशा धीमा रखा जाए ताकि आसपास का माहौल शांत और सुखद बना रहे।

सचिवालय से मिला विचार
डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय (चंडीगढ़) की लिफ्ट में बजते शबद सुनकर उन्हें यह विचार आया। उन्होंने महसूस किया कि यदि आध्यात्मिक संगीत कुछ पलों के लिए मन को राहत दे सकता है, तो हिरासत में मौजूद लोगों के सुधार में भी यह मददगार साबित होगा।पुलिसिंग की पारंपरिक छवि से हटकर मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देती इस कोशिश की हर तरफ सराहना हो रही है। आमजन और विभाग का मानना है कि कानून का मकसद केवल सजा देना ही नहीं, बल्कि व्यक्ति को सुधरने का अवसर प्रदान करना भी है।

Devotional-Songs-And-Hymns-Will-Now-Play-Round-The-Clock-Outside-Police-Lock-Ups-The-Ssp-Has-Launched-The-Sound-Of-Hope-Initiative-Aimed-At-Reducing-Stress



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं