650 करोड़ के बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, डांसर को हर महीने देता था 10 लाख रुपए, कई बड़े खुलासे हुए
Sep30,2026
| Enews Team | Chandigarh
चंडीगढ़। सीबीआई
ने हरियाणा और चंडीगढ़ में सरकारी विभागों से जुड़े करीब 650 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले की जांच के दौरान कई अहम
खुलासे किए हैं। जांच में घोटाले के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी रिभव ऋषि के एक
महिला डांसर के साथ करीबी संबंधों और उस पर किए गए भारी खर्च का भी खुलासा हुआ है। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में यह जानकारी दी है। अगस्त
2025 से जनवरी 2026 के
बीच ऋषि ने महिला को हर महीने 10 लाख रुपये दिए।
महिला ने जांच एजेंसी को बताया कि ऋषि ने उसे डांसिंग करियर छोड़ने के बदले यह रकम
देने का वादा किया था। उसे छह महीने में कुल 56 लाख
रुपये का भुगतान किया गया। सीबीआई
के अनुसार, ऋषि की मुलाकात महिला से मार्च-अप्रैल 2025 में चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जहां वह डांस परफॉर्म कर रही थी। दोनों की दोबारा मुलाकात 8 मई को जयपुर में एक फार्महाउस पार्टी में हुई। 5 जुलाई को ऋषि ने कथित तौर पर मुंबई के सेंट रेजिस होटल में
महिला को शादी के लिए प्रपोज किया। महिला के अनुसार, ऋषि
ने खुद को इवेंट प्लानर और चावल के आयात-निर्यात से जुड़ा कारोबारी बताया था। उसने
यह भी दावा किया कि ऋषि ने खुद को IDFC फर्स्ट
बैंक का ब्रांच मैनेजर बताया था। महिला ने सीबीआई को बताया कि ऋषि ने उससे शादी करने के लिए
अपनी पत्नी को तलाक देने की बात कही थी। 18
जुलाई 2025 को उसने दिल्ली के द्वारका में एक मकान खरीदने के लिए
टोकन मनी के तौर पर एक लाख रुपये दिए।
घर के लिए नकद
दिए 3.10 करोड़ रुपये
महिला के अनुसार, मकान के लिए 3.10
करोड़ रुपये नकद दिए गए। उसने 49 लाख रुपये का
भुगतान किया, जबकि बाकी रकम ऋषि ने चुकाई। इसके अलावा 90 लाख रुपये का भुगतान और किया जाना था, जिसमें से 65 लाख
रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। महिला ने बताया कि वह 2 जनवरी 2026 से इस मकान में
रह रही है। दोनों
के साथ रहने के दौरान चंडीगढ़ के नोवोटेल, हॉलिडे
इन और हयात, दिल्ली के अंदाज, जेडब्ल्यू
मैरियट और आईटीसी मौर्य तथा गोवा के ताज होटल में ठहरने की जानकारी भी सामने आई
है। अगस्त
2025 में ऋषि और महिला ने अन्य आरोपियों तथा कुछ डांसरों
के साथ मकाऊ और फिर थाईलैंड की यात्रा भी की थी।
दुबई में बुक की
टोयोटा लैंड क्रूजर
महिला ने जांच
एजेंसी को बताया कि ऋषि उसे दुबई एयरपोर्ट के पास एक नए चार बेडरूम वाले डुप्लेक्स
में भी ले गया था। उसने बताया कि ऋषि पांच से दस साल में उसके साथ दुबई में बसना
चाहता था और इसी उद्देश्य से उसने वह घर चुना था। जनवरी 2026 में
दोनों दोबारा दुबई गए, जहां ऋषि ने एक टोयोटा लैंड क्रूजर बुक की थी।
Mastermind-Of-650-Crore-Bank-Fraud-Arrested-Used-To-Pay-A-Dancer-10-Lakh-Monthly-Several-Major-Revelations-Made