November 17, 2026 23:12:00

ब्रेकिंग न्यूज - पुलिस चौकी के पास रेत कारोबारी पर फायरिंग, छाती को छूकर निकली गोली बेटी की गर्दन में जा फंसी

Oct29,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एल्डिको चौकी के पास बदमाशों ने कार सवार एक रेत कारोबारी पर फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में फिरोजपुर के रहने वाले रेत कारोबारी जसपाल और उनकी बेटी प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कारोबारी अपनी बहन से मिलकर वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उनकी कार को घेरकर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, जसपाल अपनी बेटी के साथ कार में सवार थे। सुबह 4 बजे के करीब जैसे ही उनकी कार एल्डिको चौकी के पास रुकी, बाइक पर सवार होकर आए 3 युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने कार के आगे से 2 गोलियां चलाईं। पहली गोली सीधे कार के बोनट पर जा लगी। वहीं, दूसरी गोली जसपाल की छाती को छूते हुए उनकी बेटी प्रिया की गर्दन में जा धंसी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि गोली चलाने वाले तीनों आरोपी बाइक पर आए थे। पुलिस अब वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। 

Sand-Trader-Fired-Upon-Near-Police-Outpost-Bullet-Grazes-His-Chest-And-Lodges-In-His-Daughters-Neck




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023