November 17, 2026 22:12:05

लुधियाना में शादी का झांसा देकर महिला से रेप, पति से चल रहा था विवाद, अश्लील वीडियो बनाने के आरोप

Oct30,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। एक महिला ने अपने दोस्त पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में निजी वीडियो के जरिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर थाना सराभा नगर पुलिस ने आरोपी सुमित निवासी सूर्य एन्क्लेव, बार्नहाड़ा रोड के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके और उसके पति के बीच तनावपूर्ण संबंध थे। इसी दौरान उसकी दोस्ती सुमित के साथ हो गई। पीड़िता का उसके पति के साथ करीब 4 साल पहले तलाक हो चुका है। आरोप है कि सुमित ने अपनी पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी करवाने का झांसा दिया और उसके साथ किराये के फ्लैट में शारीरिक संबंध बनाता रहा। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी के पास उसकी निजी वीडियो भी थी। पिछले 1 साल से सुमित के साथ पीड़िता का विवाद चल रहा था। पीड़िता आरोपी सुमित से मेडिटेशन कैंप में मिली थी। आरोपी मेडिटेशन कैंप लगाने का काम करता है। महिला ने आरोप लगाया कि 29 अक्टूबर 2026 को आरोपी उसके घर आया। उसने निजी वीडियो डिलीट करने का हवाला दिया और इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती की।

Woman-Raped-In-Ludhiana-Under-The-Pretext-Of-Marriage-She-Was-Involved-In-A-Dispute-With-Her-Husband-Allegations-Also-Include-The-Creation-Of-An-Obscene-Video




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023