लुधियाना। शिमलापुरी इलाके में रिश्तों को तार-तार करने का एक मामला सामने आया है। जहां पर सौतेले पिता ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। जबकि वह रात में सोते समय बच्ची के प्राइवेट पार्ट को भी टच करता था। बच्ची ने सारी बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने बच्ची की मां के बयानों पर सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि देवराज के साथ उसकी दूसरी शादी 16 अक्तूबर 2019 को हुई थी। उसके पहले पति से उसकी बेटी है। दूसरी शादी के बाद आरोपी उसकी बेटी पर गलत नजर रखने लगा। जिसके बाद उसके साथ रेप किया। मां ने कई बार विरोध जताया तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देता था। पीड़िता ने सारी घटना के बारे में अपनी स्कूल टीचर को बताया। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।