December 10, 2023 04:09:04

सरकार पर भड़के मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह:कहा- गैंगस्टरों को दी जा रही सुरक्षा, लेकिन आम लोग सुरक्षित नहीं

Oct1,2023 | Enews Team | Mansa

मानसा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल को डेढ़ साल का समय हो चुका है। मानसा के गांव मूसा में परिवार से संवेदना जताने के लिए भारी मात्रा में लोग हर रविवार इकट्ठा होते हैं। रविवार को भी सिद्धू के घर बड़ी तादाद में लोग पहुंचे। जिन्हें पिता बलकौर सिंह ने संबोधित किया। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने केंद्र और पंजाब सरकार पर निशाना साधा। बलकौर सिंह ने सरकार से सवार किया है कि सरकार किसी क्रिमिनल को इतनी सिक्योरिटी क्यों दे रही है और राज्य में आम लोगों की कोई सुरक्षा नहीं है। क्रिमिनल के लिए तो सुरक्षा का हवाला देकर सरकारी अस्पताल और कोर्ट तक रात को खुल जाती है। जो लोग टैक्स भरते हैं, उनके लिए सरकारें कोई भी गंभीर एक्शन नहीं लेती। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके बेटे का गीत SYL और गुरपतवंत पन्नू की इंटरव्यू को सोशल मीडिया से डिलीट करवा दिया।

लॉरेंस के इंटरव्यू पर भड़के बलकौर सिंह

मगर आज तक लॉरेंस बिश्नोई जैसी इंटरव्यू है, सोशल मीडिया पर क्यों चल रही है। यह दोहरे मापदंड क्यों?। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह यहां से सिर्फ फोटो ही ना खिंचवा यहां से कुछ ना कुछ सीख कर जरूर जाएं। उनके बेटे ने विदेश से लौटकर अपने घर अपने पंजाब अपने घर जाकर नए ट्रेंड सेट किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोग चुनाव के समय आपके सामने आते हैं तो, उनसे सवाल करो, ऐसे लोगों को वोट मत डालें, जोकि लोगों के काम न आएं।

Moosewalas-Father-Balkaur-Singh-Angry-At-The-Government-Said-Security-Is-Being-Given-To-Gangsters-But-Common-People-Are-Not-Safe




WebHead

Trending News

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

पंजाब के सरकारी और प्राइवेट स्कूल 26 अगस्त तक बंद

फाइनांसरों से तंग आ लुधियाना से कौंसलर चुनाव लड़ चुके पंडित आनंद शर्मा ने पत्नी स

निगम चुनाव से पहले पब्लिक को तोहफा, बिना ब्याज व जुर्मानें के जमा करवाएं बकाया प

About Us


Sahi Soch Sahi Khabar

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023