December 10, 2023 03:53:26

लुधियाना कचहरी में गैंगवार मामले में पुलिस सवालो के घेरे में फसी, आरोपी बोला एक अपराधी की पेशी 30 बदमाश आते है साथ, पैसे लेते पुलिस मुलाजिम

Oct2,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में दो दिन पहले कचहरी परिसर में भिड़े 2 पक्षों के मामले में पुलिस सवालो के घेरे में फ़स चुकी है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने निमत, कैंबी, राजा बजाज, अमन और जानू सहित 5 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। इस बीच अब आरोपी कैंबी ने वीडियो जारी की है। वीडियो को उसने इंस्टाग्राम पर एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां को भी टैग किया है। युवक कैंबी ने कहा कि उसकी दो दिन पहले किसी मामले में अदालत में पेशी थी। वह पेशी भुगत कर वापस आ रहा था। इतने में गैंगस्टर विशाल गिल भी पेशी से वापस आ रहा था। पेशी सिर्फ विशाल गिल की थी, लेकिन उसके साथ 20 से 25 युवक थे। अब ये युवक किस तरह अदालत के अंदर दाखिल हुए, ये बड़ा सवाल है। जबकि एक तरफ़ तो पुलिस की और से कड़ी सुरक्षा के दावे किए जाते है, दूसरी तरफ़ पुलिस ही अपराधियों को शह देती है। चिराग़ ने पहले किया हमला
कैंबी ने कहा कि मैं अपने वकील के चैंबर में जा रहा था। इतने में चिराग ने कड़ा मेरे सिर पर मार दिया। जिसके बाद मैंने उसी के कड़े से उस पर वार किया। कैंबी ने कहा कि पुलिस कमिश्नर मंदीप सिद्धू इस मामले की वकीलों के चैंबर नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज चेक करवा सकते हैं कि पहले हमला किसने किया। विशाल गिल के साथी सागर न्यूटन व उसके साथी जेल के अंदर से धमकियां दे रहे हैं। मेरे दोस्त निमत के घर के बाहर पिस्तौल लेकर विशाल गिल ग्रुप के युवक घूमते हैं। उनका साथी कमल जेल में बंद है, उसे भी जेल में धमकियां दी जा रही है। बख्शीखाना में अपराधियों से रिश्वत लेते है मुलाजिम
अदालत में पेशी के दौरान जब बख्शीखाना में आरोपियों को रखा जाता है उस समय पुलिस मुलाजिम वहां पैसे खाते हैं। तारीख पर आने वालों के साथ पुलिस पूरी तरह से मिलीभगत करती है। कैंबी ने कहा कि विशाल गिल की पेशी अलग अदालत में थी तो वह किस तरह उसकी अदालत की तरफ साथियों के साथ पहुंच गया। चिराग के पास एक तीखा हथियार था, जिसे वह पुलिस को बरामद भी करवा देगा। विशाल गिल से है पुरानी दुश्मनी
कैंबी ने कहा कि उसकी विशाल गिल के साथ पुरानी दुश्मनी है। वह करीब 4 से 5 लोग थे जो तारीख पर गए थे, लेकिन विशाल गिल के साथ करीब 25 युवक थे। उन लोगों ने पहले हमला किया। अपना बचाव करने के लिए उन्होंने उस हमले का जवाब दिया है। कैंबी ने कहा कि मैं मानता हूं कि मैंने चिराग और गोते का सिर फोड़ा है। कैंबी ने कहा कि पहले भी कई बार उसकी इन लोगों से झड़प हो चुकी है।

Police-Caught-In-The-Crossfire-In-The-Gang-War-Case-In-Ludhiana-Court-Accused-Said-30-Miscreants-Come-With-Him-After-The-Appearance-Of-A-Criminal-Policemen-Take-Money




WebHead

Trending News

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

पंजाब के सरकारी और प्राइवेट स्कूल 26 अगस्त तक बंद

फाइनांसरों से तंग आ लुधियाना से कौंसलर चुनाव लड़ चुके पंडित आनंद शर्मा ने पत्नी स

निगम चुनाव से पहले पब्लिक को तोहफा, बिना ब्याज व जुर्मानें के जमा करवाएं बकाया प

About Us


Sahi Soch Sahi Khabar

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023