November 17, 2026 22:10:00

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना निगम में विजिलेंस रेड, प्रॉपर्टी टैक्स इंस्पेक्टर काबू, प्रॉपर्टी टैक्स की सेटलमेंट के लिए रिश्वत लेने का आरोप

Oct28,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के नगर निगम के बी जोन कार्यालय में बुधवार दोपहर विजिलेंस टीम ने दबिश देकर ग्राउंड फ्लोर पर स्थित प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के एक इंस्पेक्टर को रंगे हाथों काबू किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर पर प्रॉपर्टी टैक्स की सेटलमेंट करने के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। रेड के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने संबंधित इंस्पेक्टर के कैबिन में जांच शुरू कर दी। टीम वहां रखे दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस टीम रिश्वत से जुड़े मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कथित तौर पर कितनी रकम की रिश्वत ली गई थी और मामला किस प्रॉपर्टी के टैक्स की सेटलमेंट से जुड़ा है। विजिलेंस की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है। इंस्पेक्टर के खिलाफ दर्ज कार्रवाई, रिश्वत की कथित रकम और मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Breaking-News-Vigilance-Raid-At-Ludhiana-Municipal-Corporation-Property-Tax-Inspector-Apprehended-Accused-Of-Taking-A-Bribe-For-The-Settlement-Of-Property-Tax




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023