February 21, 2026 03:49:57

बैंक खातों से 100 करोड़ की साइबर ठगी करने वाला गिरोह के 9 सदस्य काबू, दुबई से चल रहा था पूरा नेटवर्क

- दिल्ली की रहने वाली आलिया अहमद पूरे गिरोह की किंगपिन काबू

Feb20,2026 | Yashpal Sharma | Khanna

ई न्यूज पंजाब, खन्ना

बैंक खातों में आनलाइन साइबर ठगी मारने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 9 सदस्यों को खन्ना पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह की ओर से देश भर में 100 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी विभिन्न बैंकों खातों से मारी है।इस संगठित अपराध नेटवर्क की जड़ें भारत से दुबई तक फैली हुई थीं, जहां से यह लोगों की मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहा था। इस नेटवर्क की मास्टरमाइंड नई दिल्ली की एक महिला आलिया अहमद बताई जा रही है, जिसे खन्ना पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। 

खन्ना के एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि 2 सितंबर 2025 को उन्हें नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआर) के माध्यम से 53 मयूल खातों (फर्जी या किराए पर लिए गए बैंक खाते) से संबंधित शिकायतें मिली थीं। 

इन खातों का उपयोग वित्तीय धोखाधड़ी के लिए किया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोनू कुमार निवासी लुधियाना, सुरिंदरपाल सिंह डिप्टी निवासी खन्ना, विक्की प्रसाद निवासी मंडी गोबिंदगढ़, राजन निवासी लुधियाना, गोपाल निवासी जोधपुर, राजस्थान,आलिया अहमद, निवासी थाना केहरा, दिल्ली और सुमित कुमार झा निवासी वर्धमान, पश्चिम बंगाल, मलन राय उर्फ सोनू निवासी खन्ना शामिल हैं। जांच में पता चला कि इनमें से 53 खाते पुलिस जिला खन्ना क्षेत्र में खोले गए थे, जिनमें अब तक 43 लाख 54 हजार 771 रुपये की धोखाधड़ी की जा चुकी थी।

 पुलिस ने जांच के दौरान 7 बैंक खातों की गहनता से पड़ताल की, जिसके आधार पर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरे नेटवर्क में कुल 31 बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया था और इनके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 200 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। अब तक कुल 78 करोड़ 5 लाख 15 हजार 876 रुपये की ठगी सामने आ चुकी है। बाकी खातों की जांच अभी जारी है और आशंका है कि कुल धोखाधड़ी की राशि 100 करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकती है।

Nine-Members-Of-A-Gang-Involved-In-Cyber-Fraud-Of-Rs-100-Crore-From-Bank-Accounts-Have-Been-Arrested-The-Entire-Network-Was-Being-Run-From-Dubai




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023