पंजाब। पंजाब के वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के मजीठा में स्थित दफ्तर और अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू स्थित घर पर मंगलवार को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने फिर से छापा मारा। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। विजिलेंस टीम ने मजीठिया के दफ्तर की पूरी इमारत की नाप-जोख (पैमाइश) की और हर हिस्से की जांच की गई। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय प्रशासन की मदद ली गई। दफ्तर में रखे दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल विजिलेंस की ओर से आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि छापे की असली वजह क्या है। पंजाब पुलिस ने रेड को देखते हुए इलाके में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। ग्रीन एवेन्यू के घर से कई मीटर पहले ही बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है। किसी को भी आगे जाने की इजाजत नहीं है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)