November 17, 2026 21:49:35

पंजाब चुनाव संबंधी आप उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कल आएगी, केजरीवाल-सीएम मान ने सूची फाइनल की; 40 विधायकों की टिकट कटने की चर्चा

Oct30,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कल 12 बजे जारी होगी। इसकी जानकारी CM भगवंत मान ने दिल्ली में पत्रकारों को दी। AAP ने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के लिए दिल्ली में मीटिंग रखी थी। जिसमें अरविंद केजरीवाल और सीएम मान भी शामिल हुए। AAP के सोर्सेज के मुताबिक कल फिर दिल्ली में मीटिंग होगी, जिसके बाद लिस्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि AAP पंजाब में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले यानी सरकार के रहते ही उम्मीदवारों का ऐलान करना चाहती है ताकि चुनाव की घोषणा होने तक वह अपने हलकों में कामकाज करवा सकें। इसके अलावा AAP अपने उम्मीदवारों को ग्राउंड पर वर्किंग के लिए भी पूरा टाइम देना चाहती है। आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी कितने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे, इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि जिन मौजूदा विधायकों या हलका इंचार्ज के नाम पर कोई विरोध नहीं है, उनके नाम पहली लिस्ट में आ सकता हैं। पहली लिस्ट में करीब 20 नाम हो सकते हैं। ये भी अनुमान है कि 30 से 40 विधायकों की टिकटें काटी जा सकती हैं। कल पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की मीटिंग में फाइनल मुहर लगेगी।

The-First-List-Of-Aap-Candidates-For-The-Punjab-Elections-Will-Be-Released-Tomorrow-Kejriwal-And-Cm-Mann-Have-Finalized-The-List-With-Talk-That-40-Sitting-Mlas-May-Be-Denied-Tickets




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023