लुधियाना। पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बीते दिन पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हुई थी और आज भी कई हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। जिससे ठंडी बढ़ने के भी आसार है। लुधियाना, पटियाला, संगरूर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब में आज हल्की बारिश हो सकती है। इसी तरह हरियाणा के अंबाला, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर और कैथल में भी हल्की बारिश की संभावना है। विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक स्तर में भी सुधार हो सकता है, क्योंकि इससे हवा में मौजूद बारीक धूल कण साफ हो जाएंगे। बारिश होने के बाद सभी जिलों में ठंड बढ़ जाएगी।
पंजाब में लगातार हो रही तापमान में गिरावट
पंजाब में रविवार से तापमान लगातार गिरता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब का सबसे ज्यादा ठंगा जिला पठानकोट रिकॉर्ड किया गया है। जहां 11.3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद सबसे ज्यादा 11.4 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा ठंडा जालंधर का नूरमहल रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। जिसकी वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है।
बारिश से AQI में होगा सुधार
हरियाणा-पंजाब में अगर बारिश होती है तो इससे एक्यूआई के स्तर में भी सुधार हो सकता है। फिलहाल हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने के मामलों में कमी आने के बाद वायु प्रदूषण के स्तर में बहुत सुधार देखा गया है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)