September 4, 2026 10:54:16

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट सेक्टर में भी अहम नाम, टीमें जांच में जुटी

Dec26,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। वीरवार को लुधियाना के कपड़ा कारोबारी एमके अग्रवाल होजरी के मालिक प्रवीन अग्रवाल के घर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम द्वारा रेड की गई। रेड के दौरान टीम द्वारा दस्तावेज चैक किए गए। वहीं प्रवीन अग्रवाल की कंपनी का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला गया है। उन पर टैक्स चोरी करने के आरोप हैं। हालांकि इस मामले की आधिकारिक तौर पर अभी पु्ष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन बता दें कि प्रवीन अग्रवाल का रियल एस्टेट सेक्टर में भी अहम नाम है। कुछ समय पहले उनके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों के तहत एफआईआर भी दर्ज हुई थी। हालांकि 15 दिसंबर को प्रवीन अग्रवाल की और से शहर में श्री तिरुपति बालाजी की की रथ यात्रा भी निकाली गई थी। अब इस रेड को लेकर शहर में लगातार चर्चा छिड़ी हुई है। जानकारी के अनुसार प्रवीन अग्रवाल लुधियाना के मशहूर होजरी कारोबारी है। ऐसे में उनके घर रेड पड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है।

Breaking-News-Income-Tax-Raid-At-The-House-Of-A-Textile-Businessman-In-Ludhiana-Important-Names-In-The-Real-Estate-Sector-Too-Teams-Engaged-In-Investigation




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023