September 19, 2026 00:21:11
कनाडा ने दोगुना किया इंटरनेशनल स्टूडेंट्स फंड:नए साल से 6.20 लाख रुपए ज्यादा जमा करवाने होंगे, 1.50

कनाडा ने दोगुना किया इंटरनेशनल स्टूडेंट्स फंड:नए साल से 6.20 लाख रुपए ज्यादा जमा करवाने होंगे, 1.50 लाख पंजाबी युवा होंगे प्रभावित

Dec8,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। कनाडा सरकार धोखाधड़ी, शोषण, दुर्व्यवहार और आवास के मुद्दों से निपटने के लिए 1 जनवरी से इंटरनेशनल स्टूडेंट्स फंड को 10 हजार डॉलर से बढ़ाकर 20,635 डॉलर करने जा रही है। कनाडा के इमिग्रेशन मंत्री मार्क मिलर ने नए नियमों के तहत कनाडा में पढ़ाई के लिए आने वाले इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए जरूरी फंडिंग को दोगुना करने की घोषणा कर उन पर एक और बोझ डाल दिया है। गौरतलब है कि हर साल पंजाब से तकरीबन 1.50 लाख युवा कनाडा जाते हैं। ओटावा में पार्लियामेंट हिल पर एक संवाददाता सम्मेलन में इमिग्रेशन मंत्री मार्क मिलर ने कहा कि सरकार धोखाधड़ी, शोषण, दुर्व्यवहार और आवास के मुद्दों से निपटने के लिए ये कदम उठाने जा रही है। जिसके बाद विदेश में बसे पंजाबियों में रोष है।

कनाडा में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का कहना है कि स्टूडेंट्स फंड को दोगुना करने से धोखाधड़ी, शोषण, दुर्व्यवहार और आवास की समस्याएं हल नहीं होंगी। इसके विपरीत, सरकार अपनी ज़िम्मेदारी से बच रही है और सारा बोझ इंटरनेशनल स्टूडेंट्स पर डाल रही है।

1.50 लाख के युवा होंगे प्रभावित
रिपोर्ट के मुताबिक, 'रिफ्यूजी एंड सिटिजनशिप कनाडा' (IRCC) ने 2022 में 2,26,450 वीजा अप्रूव किए थे। इनमें से लगभग 1 लाख 36 हजार वीजा पंजाबी छात्रों के अप्रूव हुए थे। ये स्टूडेंट वहां अलग-अलग कोर्सेस में 2 से 3 साल के लिए एडमिशन लेते हैं। कनाडा के इस फैसले के बाद हर साल विदेश जाने वाले तकरीबन 1.50 लाख पंजाबी युवाओं पर 6.20 लाख रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

पहले से ही लाखों रुपए खर्च करते हैं स्टूडेंट्स
छात्र पहले से ही आईईएलटीएस, एजेंटों की फीस, शैक्षिक पाठ्यक्रमों की महंगी फीस, जीआईसी, हवाई टिकट आदि पर लाखों रुपए खर्च करके कनाडा में पढ़ने आते हैं। अधिकांश छात्र शैक्षिक ऋण और अन्य ऋण लेकर विदेश में पढ़ने व रिसर्च करने आते हैं। अब नए नियमों के तहत यह कर्ज का बोझ और अधिक बढ़ जाएगा। जिससे छात्रों को कई मानसिक और आर्थिक कठिनाइयों से गुजरना पड़ेगा।

Canada-Doubles-International-Students-Fund-Rs-6-20-Lakh-More-Will-Have-To-Be-Deposited-From-The-New-Year-1-50-Lakh-Punjabi-Youth-Will-Be-Affected



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं