डेस्क, लुधियाना
पंजाब प्रदेश प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने पश्चिम विधानसभा उप चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी जीवन गुप्ता के हक में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि पश्चिम विधानसभा सभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ है। 2022में जब किसान आंदोलन आपने चरम पर था तो भाजपा को उस समय चुनाव में 29000 वोट प्राप्त हुए थे।वही लोकसभा 2024के चुनाव में भाजपा ने 47000वोट प्राप्त किए जो लुधियाना पश्चिम में सब पार्टियों से ज्यादा थे।रुपाणी ने जीवन गुप्ता के हक में बोलते हुए कहा कि जीवन गुप्ता एक सामान्य घर से संबंधित है और भाजपा के कट्टर वर्कर होने के साथ एक मेहनती और ईमानदार इंसान हैं।भाजपा ने आपने मेहनती वर्कर को टिकट देकर समाज में एक अच्छा मैसेज दिया है।वही गुप्ता के सामने कांग्रेस और आप के भ्रष्टाचारी नेता हैं। जिन पर कई मामलों में ईडी की जांच चल रही है।पश्चिम विधानसभा के लोग इनको पसंद नहीं करते ।रुपाणी ने कहा कि जीवन गुप्ता इस उप चुनाव में भारी बहुमत से विजय होंगे।और आने वाले 2027के चुनावों में ये जीत मील का पत्थर साबित होगी।इस मौके पर भाजपा प्रदेश के प्रवक्ता सरदार प्रीतपाल सिंह बालिएवाल और अन्य मौजूद थे।
West-Assembly-Constituency-Is-Bjp-Stronghold-Jeevan-Gupta-Will-Win-With-A-Huge-Majority-Vijay-Rupani
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)