June 16, 2025 05:00:47

हुक्म का इक्का साबित होगा संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाने के एलान, जोश से भरे वर्कर

-चुनावी रैलियां में अरविंद केजरीवाल की ओर से किया गया एलान

Jun11,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के लिए 19 जून को होने वाली वोटिंग से पहले आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की ओर से संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने का एलान उनकी जीत में हुक्म के पत्ता साबित हो सकता है। अराेड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के एलान से वर्कर भी पूरे जोश से भर चुके हैं। वोटिंग में करीब एक सप्ताह ही शेष बचा है। ऐसे में सियासी दलों ने वोटर्स को अपने हक में लुभाने के लिए अपने सभी दिग्गज लीडर चुनाव मैदान में उतार दिये है। उपचुनाव में जहां सत्तारूढ़ आप की ओर से करवाए गए डेवलपमेंट वर्क का जिक्र करते हुए आप कैंडिडेट संजीव अरोड़ा द्वारा किए कामों को गिना रहे है, वहीं विपक्ष आप सरकार के पौने चार साल की कारगुजारी को लेकर सवाल उठा रहा हैं। उपचुनाव में सबसे अधिक चर्चा चुनाव जीतने की सूरत में आप कैंडिडेट संजीव अरोड़ा को मान मंत्रीमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाने को लेकर हो रही है।  पिछले दो दिन से आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल लुधियाना वेस्ट हलके में आप कैंडिडेट संजीव अरोड़ा के हक में जनता से सीधा संवाद करने में जुटे हुए है। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि वह संजीव अरोड़ा को चुनाव प्रचार के लिए भेजते है तो वह किसी की गली मोहल्ले की सड़कें बनाने लग जाता है। ऐसे नेता का विधायक बनना जरूरी है तथा विधायक बनते ही संजीव अरोड़ा को पंजाब मंत्रीमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। 

वेस्ट के सियासी समीकरणों पर असर

मालूम रहे कि 10 जून मंगलवार को केजरीवाल द्वारा संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाने का ऐलान करने के बाद इसका सीधा असर लुधियाना वेस्ट के सियासी समीकरण पर पड़ता दिख रहे है तथा लोग इस बात की चर्चा करते देखे गए कि लुधियाना शहर से अभी कोई मंत्री नहीं है। तरूणप्रीत सौंध व गुरमीत सिंह मुंडियां देहात विस हलके से संबंधित है। संजीव अरोड़ा के लुधियाना वेस्ट शहरी क्षेत्र से संबंधित होने के कारण लुधियाना को कैबिनेट मंत्री मिलने से शहर के लोगों के सरकार से संबंधित कार्य होने आसान हो जाएंगे।

जालंधर से मोहिंदर भगत को मिल चुकी हैं कैबिनेट मंत्री की कमान

जालंधर में उपचुनाव के दौरान भी सीएम भगंवत मान द्वारा आप कैंडिडेट महिंदर भगत को कैबिनेट मंत्री बनाने का वादा किया था तथा जालंधर के वोटर्स द्वारा भगत को जीत दिलाने के उपरांत मान सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया हुआ है। जिसके बाद लुधियाना के लोगों में भी यह उम्मीद जगी हुई है कि संजीव अरोड़ा को भी जीतने के बाद कैबिनेट मंत्री बनाया जाये जिसका ऐलान आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा अपने कल व आज के लुधियाना दौरे में चुनाव रैलियों को संबोधित करते हुए किया है। अब लुधियाना वेस्ट के वोटर्स पर इसका काफी प्रभाव देखा जा रहा है। उनमें यह भी चर्चा है कि अब पंजाब विधानसभा चुनाव में करीब सवा साल का शेष ही बचा है ऐसे में विपक्षी कैंडिडेट को जीतने की स्थिति में उनके सरकारी काम रुक सकते है। इसलिए आप कैंडिडेट के जीतने की स्थिति में वोटर्स को सरकारी दरबार में उनके काम होने का लाभ मिल सकता है।



Share

Sanjeev-Arora-Will-Prove-To-Be-An-Ace-Of-Orders-Announcement-Of-Making-Him-A-Cabinet-Minister-Workers-Are-Full-Of-Enthusiasm




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

5 करोड रुपए की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया लुधियाना का कारोबारी चर्चा में, चा

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023