पंजाब। लुधियाना हलका वेस्ट के उपचुनाव के बीच पूरे पंजाब की राजनीति में हलचल शुरु हो गई है। शिरोमणि अकाली दल में पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की वापसी हो गई है। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसकी पुष्टि की है। मलूका तुरंत लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए पार्टी के चुनाव अभियान में शामिल होंगे। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मलूका ने प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया है। उनकी वापसी से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने पंजाबियों से अपील की है कि वे शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करने के लिए एकजुट हों। इससे राज्य में शांति और विकास सुनिश्चित होगा। पहले मलूका को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निकाल दिया गया था। अब पार्टी ने उन्हें फिर से शामिल कर लिया है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)