October 20, 2026 04:08:45

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र से मंजूरी नहीं मिली

Jul24,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में स्थित हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नहीं किया जाएगा। हालांकि इसके लिए भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) ने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। अभी जिला प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, फतेहगढ़ साहिब से सांसद अमर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अभी तक एयरपोर्ट के उद्घाटन की औपचारिक मंजूरी नहीं मिली है। अमर सिंह ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर नागरिक उड्डयन मंत्री से बात की है, लेकिन फिलहाल उद्घाटन की कोई तय तारीख नहीं है। नियमों के अनुसार, प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले सभी संबंधित विभागों को औपचारिक सूचना दी जाती है।

Pm-Modi-Will-Not-Inaugurate-Halwara-International-Airport-On-July-27-Approval-Not-Received-From-The-Center




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023