September 16, 2026 14:56:00
2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश्वनी शर्मा ने ठुकराय

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश्वनी शर्मा ने ठुकराया; मनप्रीत बादल से मिले

Jul24,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ जहां भाजपा-अकाली दल गठबंधन की वकालत कर रहे हैं, वहीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा इससे असहमत नजर आ रहे हैं। अश्वनी शर्मा ने साफ कहा कि पार्टी 117 में से 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि 2022 का विधानसभा चुनाव और हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने सभी सीटों पर अकेले ही मैदान में उतरकर लड़ाई लड़ी थी। शर्मा ने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश से राज्य में कमल खिलाने में जुटे हैं। अश्वनी शर्मा ने बठिंडा में पार्टी के सीनियर नेता मनप्रीत सिंह बादल से मुलाकात की। करीब दो घंटे तक मीटिंग चली है। मीटिंग के बाद शर्मा ने वर्करों में भी जोश भरा।

85 और 15 क्या समझौता था

अश्वनी शर्मा बठिंडा दौरे पर थे। उन्होंने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है। उन्होंने कहा, "हर व्यक्ति अब राज्य की सत्ता से आम आदमी पार्टी से मुक्ति चाहता है।" जब उनसे सुनील जाखड़ और अन्य भाजपा-अकाली नेताओं के बयानों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया,"बयानों को ध्यान से देखिए। कांग्रेस का काम भी लोगों ने देख लिया है, और अकाली दल को भी परखा है। अब अगर कोई पूछे कि आप भी तो अकाली दल के साथ थे, तो मैं कहना चाहता हूं- हां, हमने समझौता किया था, लेकिन वह 85 और 15 क्या समझौता था, क्योंकि उस समय पंजाब आतंकवाद के दौर से बाहर निकल रहा था।" हमने 2022 में विधानसभा भी 117 सीटों पर लड़ा था, जबकि लोकसभा चुनाव भी सभी 13 सीटों पर लड़ चुके हैं।


Differences-In-Punjab-Bjp-Regarding-2027-Elections-Jakhar-Said-There-Should-Be-An-Alliance-With-Akali-Dal-Ashwani-Sharma-Rejected-It-Met-Manpreet-Badal



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं