April 23, 2026 15:27:16

अमरगढ़ धूरी बागड़िया रोड का जायजा लेने पहुंची पीडब्ल्यूडी टीम, कल से काम फिर से होगा शुरू

Apr22,2026 | Yashpal Sharma | Malerkotla

अमरगढ़ धूरी बा गड़िया रोड का जायजा लेने पहुंची पीडब्ल्यूडी टीम, कल से काम फिर से होगा शुरू करीब 6.50 करोड़ की लागत से अमरगढ़ धूरी बा गड़िया रोड के निर्माण में कांट्रेक्टर की और से लापरवाही बरते जाने के आरोपों के बाद आज पीडब्ल्यूडी की टीम उक्त सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंची। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के ब्लॉक समिति मेंबर सतनाम सिंह सत्ता व स्थानीय गांव वाले भी मौजूद रहे।

 इस जांच के लिए मलेरकोटला सर्कल के एसई गुरमीत सिंह सरो और एग्जीक्यूटिव इंजिनियर मलेरकोटला परनीत कौर टिवाना स्टाफ सहित खास तौर पर पहुंचे। गौर हो कि इस सड़क निर्माण में बिना साफ सफाई के लुक डालने के आरोप कॉन्टेक्टर पर लगे थे और ठेकेदार की ओर से मौके पर काम बंद कर दिया गया था।

 आज जांच में मौके पर पीडब्ल्यूडी की टीम ने पूरे काम को सही पाया। स्थानीय लोगों के ऐतराज़ के चलते यह काम ठेकेदार की ओर से बंद कर दिया गया था। इस बारे में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर परनीत कौर टिवाना ने बताया कि आज मौके पर काम का जायजा लिया गया, मौके पर काम सही पाया गया कुछ एक कमियों को ठेकेदार से दूर करने के लिए कहा गया है। मिसअंडरस्टैंडिंग के चलते यह विवाद हुआ था। इस काम में कांट्रेक्टर की पांच साल की गारंटी बीच में है। अगर काम में कोताही होगी या सड़क कही से टूटी है तो ये काम कांट्रेक्टर से करवाया जाएगा। कल से यह काम शुरू कर दिया जाएगा । 

वहीं इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के ब्लॉक समिति मेंबर सतनाम सिंह सत्ता ने कहा कि विपक्ष की ओर से जानबूझकर राजनीति से प्रेरित होकर यह विवाद खड़ा किया गया है जबकि आज मौके पर गांव वालों की मौजूदगी में इस काम को सही पाया गया है। 

आपको बता दें कि करीब 6.50 करोड़ की लागत से इस सड़क पर प्रीमिक्स की दो लेयर डाली जानी है और पिछले करीब 4 महीने से यह काम जारी है। इस काम को 9 महीने की मियाद में पूरा किया जाना है। इस जांच दौरान पीडब्ल्यूडी के जेई बलप्रीत सिंह भी मौजूद थे।

Pwd-team-arrives-to-inspect-amargarh-dhuri-bagadia-road-work-to-resume-tomorrow




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023