May 21, 2026 22:18:09

थानों में अब नहीं लगेंगे पुराने वाहनों के ढेर, एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने दिए निर्देश, डिस्पोजल प्रक्रिया होगी तेज

May20,2026 | Yashpal Sharma | Khanna



खन्ना, लुधियाना, 20 मई:


पुलिस जिला खन्ना द्वारा वाहनों की डिस्पोजल प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिले के सभी एसपी, डीएसपी, व्हीकल डिस्पोजल कमेटी के सदस्य, मुख्य अधिकारी और मुख्य मुंशी शामिल हुए। बैठक के दौरान लंबे समय से थानों और पुलिस लाइनों में खड़े वाहनों की डिस्पोजल प्रक्रिया को तेज करने तथा इस संबंध में सरकार और पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।


एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कई मामलों में जब्त किए गए या लावारिस हालत में खड़े वाहनों का समय पर डिस्पोजल नहीं होने के कारण पुलिस थानों में जगह की कमी पैदा हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि सभी अधिकारी नियमों के अनुसार कार्रवाई करते हुए पुराने मामलों को प्राथमिकता दें और डिस्पोजल प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न होने दें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले की पूरी जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही वाहनों की नीलामी या डिस्पोजल किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक के दौरान उन्होंने सभी सब डिवीजन अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों के थानों में खड़े वाहनों का पूरा रिकॉर्ड अपडेट रखा जाए तथा डिस्पोजल से संबंधित दस्तावेजों में पूरी पारदर्शिता बनाए रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन वाहनों के मामले अदालतों में लंबित नहीं हैं, उनकी कार्रवाई को प्राथमिकता देकर जल्द निपटारा किया जाए। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि पुलिस जिला खन्ना के सभी थानों में 544 चार पहिया और 884 दो पहिया वाहनों सहित कुल 1428 वाहन खड़े हैं। प्रत्येक थाने के लिए एक गजटेड अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। इस अभियान के पहले ही दिन 117 वाहन उनके वारिसों को सौंप दिए गए। इसके अलावा 79 वाहनों की नीलामी के लिए माननीय अदालत से मंजूरी भी प्राप्त कर ली गई है। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी पारदर्शिता और जवाबदेही लाना है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि किसी स्तर पर नियमों की अनदेखी या लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसपी (एच) हरपिंदर कौर गिल, एसपी (आई) पवनजीत चौधरी, डीएसपी (आई) मोहित सिंगला, डीएसपी (एच) गब्बर सिंह, डीएसपी (ट्रैफिक) करमवीर तूर, डीएसपी (नारकोटिक्स) करमजीत सिंह ग्रेवाल, डीएसपी (स्पेशल ब्रांच) तरलोचन सिंह, डीएसपी समराला प्रितपाल सिंह संधू और डीएसपी पायल हरमनदीप सिंह चीमा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No-more-piles-of-old-vehicles-at-police-stations-ssp-dr-darpan-ahluwalia-issues-directives-disposal-process-to-be-expedited




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023