June 1, 2026 23:23:15

ब्रेकिंग न्यूज़ - लुधियाना के नामी फैक्ट्री मालिक के यूनिट में गैस लीकेज से बड़ा हादसा, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, फैक्ट्री में नहीं थे बचाव यंत्र

Jun1,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के नामी फैक्टी मालिक राजबीर जैन उर्फ जुगनू की इंडस्ट्री दीप टूल्स प्राइवेट लिमिटेड में रात करीब 2 बजे के वक्त अचानक जहरीली गैस लीक हो गई। हादसे में दम घुटने से बाप-बेटा समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर बेहोश हो गए और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री में रोजाना की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक गैस पाइपलाइन से रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही मिनटों में जहरीली गैस फैक्ट्री के अंदर फैल गई। गैस का असर इतना तेज था कि वहां मौजूद मजदूरों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। दम घुटने और आंखों में तेज जलन के कारण कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही जमीन पर गिर पड़े। एसडीएम जसलीन भुल्लर ने तीन लोगों की मौत की पुष्टी की है, मृतकों की पहचान पिता मान सिंह और बेटा अमित और श्री राम के नाम से हुई। मान सिंह और अमित मशीन के नीचे निकलने वाली मिट्टी को भरने के लिए गए थे। इसी दौरान वे हादसे की चपेट में आ गए। अमित शादीशुदा था। उसकी एक साल की बेटी भी है। मृतक मान सिंह की बेटी रेनू के अनुसार, फैक्ट्री के अंदर वेस्टेज का एक गटर था, जिसकी सफाई के लिए उसके पिता और भाई जाते थे। घटना वाली रात भी दोनों काम पर गए थे। जैसे ही उन्होंने गटर का ढक्कन खोला, उसमें से जहरीली गैस निकली और वे उसकी चपेट में आ गए।

रेनू ने बताया कि उसके पिता मान सिंह (46) और भाई अमित (28) रात को काम पर गए थे। आमतौर पर दोनों रात 2 से 3 बजे के बीच घर लौट आते थे, लेकिन उस रात वे वापस नहीं आए। परिवार ने कई बार फोन किया, मगर किसी ने कॉल नहीं उठाई।

सुबह परिवार के लोग उनकी तलाश में फैक्ट्री पहुंचे। वहां ट्रैक्टर खड़ा मिला, लेकिन कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। बाद में उन्हें बताया गया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब परिवार अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि पिता और भाई की मौत हो चुकी है। रेनू ने बताया कि अमित की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी गृहिणी है और उनकी करीब डेढ़ साल की एक बेटी है। परिवार में चार बहनें और एक छोटा भाई है। परिवार मूल रूप से हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में ग्यासपुरा में रहता है।


फैक्ट्री मालिक ने नहीं दी जानकारी

रेनू ने कहा कि हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई। उन्हें खुद तलाश करते हुए अस्पताल तक पहुंचना पड़ा। उसने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि इस हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हुई है।  रेनू ने कहा कि उसके पिता और भाई का मुख्य काम कुछ और था, लेकिन रात के समय उनसे मलबा उठवाने का काम भी कराया जाता था। परिवार में उसकी मां, भाभी और अमित की छोटी बेटी है। उसका कहना है कि हादसे के बाद अभी तक फैक्ट्री मालिक भी परिवार से मिलने नहीं पहुंचे हैं।


Breaking-news-gas-leakage-accident-at-ludhiana-tool-factory-three-people-including-father-and-son-killed-factory-lacks-safety-equipment




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023