September 10, 2026 01:12:05
पंजाब सीएम की कथित वीडियो मामले में नया मोड, मान का मास्क पकड़े समरा की वीडियो वायरल,  मान बोले- गले

पंजाब सीएम की कथित वीडियो मामले में नया मोड, मान का मास्क पकड़े समरा की वीडियो वायरल, मान बोले- गले पर निशान बनाना भूल गए

Jun25,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को मोहाली में अपने कथित वायरल वीडियो को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने वीडियो को लेकर सफाई देते हुए कहा कि वीडियो में वह नहीं हैं। उन्होंने कहा- वीडियो में मुझे मास्क पहनाया। मेरे गले पर निशान नहीं हैं। वे भूल गए कि निशान भी बनाना था। वहीं, आखों पर ऐनक पहनाई है, क्योंकि आंखों पर मास्क नहीं लगता। वहीं सीएम मान ने जगमन समरा की एक वीडियो सामने लाकर रखी। जिसमें समरा के हाथ में सीएम मान के चेहरे से मिलता जुलता मास्क पकड़ रखा है। इससे पहले वीडियो को लेकर फर्जी रिपोर्ट मामले में चौथा खुलासा हुआ है। इस मामले में गुरुग्राम में केस दर्ज कराने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत जस्सी ने दावा किया था कि फर्जी रिपोर्ट के लिए 10 लाख रुपए में डील हुई। अब पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया ने इन्हीं 10 लाख के बैंक के लेन-देन के सबूत जारी किए हैं। मजीठिया का दावा है कि यह रकम इसी फर्जी रिपोर्ट के लिए दी गई। वहीं, इस मामले में गुरुग्राम पुलिस जल्द लुधियाना के पुलिस कमिश्नर व DIG स्वपन शर्मा और SP जशनदीप गिल से पूछताछ कर सकती है। केस दर्ज कराने वाले जस्सी का दावा था कि इन्हीं दोनों अफसरों ने फर्जी रिपोर्ट के लिए गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा में सीक्रेट मीटिंग कर डील की थी। रिपोर्ट में भी मनचाहे करेक्शन कराए थे।

New-twist-in-the-alleged-video-case-involving-the-punjab-cm-a-video-of-samra-holding-manns-mask-has-gone-viral-mann-remarked-they-forgot-to-mark-the-neck



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026