November 5, 2026 00:32:34

गिल रोड की बदहाल हालत ने छीना माता-पिता का जवान बेटा, जिम ट्रेनर की मौके पर मौत, विधायक, कमिश्नर व मेयर समेत अफसरों पर मामला दर्ज की मांग

Nov3,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पिछले करीब दो साल से निर्माणाधीन गिल रोड ने आज माता-पिता से उनका जवान बेटा छीन लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निगम लुधियाना की ओर से जारी काम के तहत ठेकेदार ने पहले से बनी सीमेंट की सड़क पर लुक (बिटुमिनस) की परत बिछा दी थी, जो कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी। इसी कारण आज एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर फिसल गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बस के चालक द्वारा अचानक ब्रेक न लगा पाने के कारण बस युवक के सिर के ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जिम ट्रेनर दीपक के रूप में हुई है। इस दौरान मौके पर पहुंचे अकाली दल नेता जगबीर सिंह सोखी ने विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, निगम कमिश्नर, मेयर, एसई हरकिरन सिंह, एक्सियन और ठेकेदार पर मामला दर्ज करने की मांग की है। घटनास्थल पर एकत्रित लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन सड़क सुरक्षा फोर्स का दावा करने वाली सरकार की एंबुलेंस करीब साढ़े तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत पर दुख व्यक्त करते हुए विधानसभा हलका आत्म नगर से शिरोमणि अकाली दल के इंचार्ज जगबीर सिंह सौखी ने कहा कि 2022 में पंजाब के लोगों ने सत्ता की चाबी अनजान हाथों में सौंप दी थी, जिन्हें दिल्ली के नेता रिमोट से चलाते हुए पंजाब का खजाना लूटकर अपनी तिजोरियां भरते रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के लिए यह शर्म की बात है कि गिल रोड के करीब दो किलोमीटर लंबे हिस्से के निर्माण में लगभग दो साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सड़क पूरी तरह तैयार नहीं हुई है।

यह हादसा नहीं निगम की बड़ी लापरवाही
सौखी ने कहा कि यह महज एक हादसा नहीं, बल्कि हत्या है, जो सरकार की लापरवाही और सरकारी अधिकारियों की ठेकेदार के साथ कथित मिलीभगत के कारण हुई है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में ठेकेदार, नगर निगम कमिश्नर, मेयर, हलका विधायक समेत संबंधित अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

Poor-condition-of-gill-road-claims-the-life-of-a-young-man-gym-trainer-deepak-dies-on-the-spot-bus-driver-flees




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023