September 3, 2026 13:06:22

नूरपुर बेट में बूचड़खाना प्लांट खिलाफ ग्रामीणों ने धरना लगा किया विरोध, बोले- बदबू से बीमार पड़ेंगे, एरिया पुलिस छावनी में तबदील

Jul30,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। गांव नूरपुर में रविवार सुबह बड़ी संख्या में किसान जत्थेबंदियां और ग्रामीण नए खुल रहे बूचड़खाने प्लांट के बाहर धरना लगाकर बैठ गए हैं। ग्रामीणों को सुबह ही सूचना मिली थी कि गांव में बूचड़खाना का प्लांट रविवार से शुरू होने जा रहा है। इसके बाद वह गुस्सा गए और प्लांट पर पहुंच गए। माहौल को देखते हुए करीब 400 से 500 पुलिस कर्मचारी गांव में तैनात किए गए हैं। गांव पुलिस छावनी में बदल दिया। लोगों के विरोध के चलते पुलिस को बूचड़खाना प्लांट फिलहाल बंद करवाना पड़ा। गांव के सरपंच गुरदेव सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा गांव नूरपुर बेट के एरिया में कारकस प्लांट लगाना था। प्रशासन द्वारा कहा जा रहा है कि मरे हुए पशुओं को यहां लाकर उन्हें पीस कर कुछ फीड तैयार करनी है, जो किसानों के खेतों के लिए लाभकारी होगी।
गांव में आने से लोग कतराएंगे
उन्होंने कहा कि यदि ये प्लांट यहां लगता है तो गांव के लोग बदबू से बीमार पड़ जाएंगे। पहले ही बुड्‌ढे दरिया के कारण वातावरण प्रभावित हुआ है। अब यदि ये प्लांट लग जाता है तो पूरा गांव बीमारी की चपेट में आ जाएगा। गांव का पानी और हवा दोनों खराब होने से बच्चे और बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। गांव के बच्चों की शादियां तक नहीं होंगी। गांव में आने से लोग कतराएंगे।
लॉकडाउन में कांग्रेस ने बनवाई थी फैक्ट्री
सरपंच गुरदेव ने कहा कि कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के समय कांग्रेस सरकार ने ये प्लांट यहां बनवाया था। पिछले साल पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने इसे शुरू करवाने की कोशिश की थी। लेकिन लोगों के विरोध के चलते उस समय भी काम बंद करवा दिया था। फिलहाल आज पुलिस ने इस प्लांट की ओपनिंग को रूकवा दिया है, लेकिन गांव के लोग और किसान जत्थेबंदियां प्लांट के बाहर पक्का मोर्चा लगा कर बैठे हैं।

Slaughterhouse-plant-in-noorpur-bet-villagers-staged-a-sit-in-protest-said-will-fall-ill-from-the-stench-area-converted-into-police-cantonment




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023