डेस्क, लुधियाना। पंजाब सरकार की और से लुधियाना में नगर निगम की नई वार्डबंदी जारी कर दी है। जिसके संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है। बकायदा इसका नक्शा जोन-D में लगा दिया है। वहीं इस संबंध में बता दें कि वॉर्ड को अनुसुचित जाति, अनुसुचित जाति महिला, महिला व जनरल कैटेगरी में बांटा गया है। वहीं इस वॉर्डबंदी का मुख्य मकसद सभी में आबादी बराबर करना था। वहीं इस संबंधी जारी पत्र के तहत अगर किसी को इस वॉर्डबंदी से दिक्कत है तो कोई भी राजनीतिक पार्टी इस पर सात दिन के अंदर आपत्ति निगम ऑफिस में दायर कर सकता है। निगम कमिश्नर शैना अग्रवाल ने कहा कि वार्डबंदी का मुख्य मकसद सभी वार्डों की जनसंख्या को एक बराबर करना था। निगम की टीमों ने महानगर की सभी इलाकों का सर्वे डोर-टू-डोर जाकर किया है। जिसके बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी करके वार्डबंदी का नक्शा तैयार किया गया है।
पहले की तरह रहेगें 95 वॉर्ड, सिर्फ आबादी की बराबर
बता दें कि शहर में पहले की तरह 95 वॉर्ड ही रहेगें। लेकिन सर्वें में कई वार्ड ऐसे थे जिनमें आबादी कम ज्यादा थी। इस कारण उन वार्डों को बराबर किया है। यदि किसी का कोई ऐतराज आता है कि उसे मेरिट के आधार पर विचार के लिए रखा जाएगा। चुनाव की तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। महानगर में 95 ही वार्ड है, कम-ज्यादा नहीं हुए हैं। महिलाओं के लिए जो वार्ड आरक्षित थे, वह उसी तरह ही हैं।