लुधियाना | भारत नगर चौक जो कभी शहर की ऐतिहासिक पहचान और शहीद मेजर भूपिंदर सिंह एमवीसी की स्मृति का प्रतीक था आज विवादों में घिर गया है। पब्लिक एक्शन कमेटी मत्तेवाड़ा ने आरोप लगाया है कि प्रशासन और निजी कंपनी हीरो साइकिल्स की मिलीभगत से इस चौक की असली पहचान को मिटाया जा रहा है।
"पीएसी के मेंबरों ने बताया कि चौक पर लगी मेजर भूपिंदर सिंह की प्रतिमा और कब्जे में लिया गया टैंक अचानक हटा दिए गए हैं। उनकी जगह हीरो साइकिल्स का मॉडल और प्रतीक चिन्ह स्थापित कर दिया गया है। धीरे-धीरे चौक का नाम भी “भारत नगर चौक” बदलकर हीरो साइकिल रख देंगे, जो शहीदों के सम्मान के साथ नाइंसाफी है।
"पीएसी ने नगर आयुक्त और हीरो साइकिल्स प्रबंधन को कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है और तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। जिनमें कॉर्पोरेट ब्रांडिंग हटाकर चौक का मूल नाम भारत नगर चौक बहाल किया जाए, शहीद मेजर भूपिंदर सिंह एमवीसी और टैंक को चौक पर पुन स्थापित किया जाए और सभी सार्वजनिक संकेतों में पंजाबी भाषा का प्रयोग अनिवार्य किया जाए।"
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)