पंजाब। पंजाब के शाकाहारी बॉडी बिल्डर और बॉलीवुड एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का गुरुवार को निधन हो गया। उन्हें अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में हार्ट अटैक आया। घुम्मन अमृतसर में कंधे का ऑपरेशन करवाने के लिए गए थे। घुम्मन की उम्र करीब 40 साल थी। वह प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर और एक्टर थे। घुम्मन ने बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के साथ टाइगर थ्री में काम किया था। वह 2009 में मिस्टर इंडिया भी रह चुके थे। उन्होंने 6 दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा था- किस्मत में लिखे पर किसी का जोर नहीं। आदमी कुछ और सोचता है और भगवान कुछ और। म्मन ने 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली थी। घुम्मन ने अपने फैंस से पूछा था कि क्या उन्हें 2027 में किसी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ना चाहिए या आजाद उम्मीदवार के रूप में। इसके साथ ही घुम्मण ने लिखा था कि चुनाव जीतकर वह पंजाब के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करेंगे। जिससे युवा पीढ़ी को रोजगार भी मिलेगा। खेलों में युवाओं की बढ़ती रुचि नशे की लत को खत्म कर सकती है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)