February 16, 2026 07:11:00

ब्रेकिंग न्यूज - चंडीगढ़ एयरपोर्ट नहीं होगा बंद, मेंटेनेंस के साथ फ्लाइट्स भी उड़ेंगी, शेड्यूल किया जारी

Oct24,2025 | Enews Team | Ludhiana

चंडीगढ़। चंडीगढ़ एयरपोर्ट के रनवे की मेंटेनेंस का काम 26 अक्टूबर से लेकर 18 नवंबर तक चलेगा। लेकिन इस दौरान एयरपोर्ट पूरी तरह से बंद नहीं होगा। मेंटेनेंस के साथ ही फ्लाइट्स भी चलेंगी। एयरपोर्ट छह नवंबर तक रोजाना सात घंटे तक चलेगा। उसके बाद 18 नवंबर तक 18 घंटे फ्लाइट उड़ेंगी। इसके लिए शुक्रवार को मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच मीटिंग हुई, जिसमें सारे विकल्पों पर विचार करने के बाद फैसला लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मीटिंग में तय हुआ है कि 26 अक्टूबर से छह नवंबर तक रोजाना सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक फ्लाइट्स चलेंगी, जबकि सात नवंबर से 18 नवंबर तक सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक फ्लाइट्स चलेंगी। वहीं, अब कंपनियां उसे हिसाब से अपनी तैयारी करेंगी। इस फैसले से लोगों को राहत मिलेगी। एयरपोर्ट बंद होने से उन्हें अपनी फ्लाइटस लेने के लिए दिल्ली जाना पड़ना था।

Breaking-News-Chandigarh-Airport-Will-Not-Be-Closed-Flights-Will-Operate-Even-During-Maintenance-Schedule-Released




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023