पंजाब। पंजाब में आरटीओ दफ्तर की सेवाएं अब फेसलेस होंगी। जिसके चलते 56 सेवाएं अब सेवा केंद्रों में मिलेगीं। लुधियाना में आरटीओ की 100 प्रतिशत फेसलेस सेवाओं का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आए हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। आज का दिन डिजीटल डे है। सबसे ज्यादा परेशानी आरटीओ दफ्तर में होती थी। यहीं चालान, आरसी, लाइसेंस आदि के काम करवाने के लिए लोग लंबी लाइनों में खड़े रहते थे। इसी दफ्तर में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार होता था। सीएम ने कहा कि आज भ्रष्टाचार को ताला लगाकर चाबी कूड़ादान में फेंक दी है। बहुत से एजेंट इन दफ्तरों में घूम कर रिश्तखोरी को बढ़ावा देते थे। जो अब पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। 1076 नंबर पर लोग अब कॉल करके लर्निंग लाइसेंस तक बनवा सकते है। सीएम ने कहा कि अब बस फिटनेस टेस्ट सहित कुछ एक काम के लिए यहां आना पड़ेगा। किसी भी मुलाजिम को बेरोजगार नहीं किया जाएगा। उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें कही न कही और विभाग में तैनात किया जाएगा। 1 साल में 29 लाख से ज्यादा लोग यहां काम करवाने आ चुके है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)