चंडीगढ़। चंडीगढ़ में कारों पर महंगे और आकर्षक नंबर लगाने के शौकीनों ने इस बार भी जमकर पैसा खर्च किया है। यूटी प्रशासन की ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी की गई नई नंबर सीरीज के फैंसी नंबरों की बोली 2 करोड़ 71 लाख 57 हजार रुपए तक पहुंच गई। इस सीरीज में सबसे अधिक बोली PB01 DB 0001 नंबर के लिए लगी, जो 22 लाख 58 हजार रुपए में बिका। वहीं PB01 DB 0007 नंबर 10 लाख 94 हजार रुपए में नीलाम हुआ। ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने अपनी नई सीरीज PB01 DB 0001 से PB01 DB 9999 तक के नंबर ई-ऑक्शन के माध्यम से बेचे। विभाग के पोर्टल पर लोगों ने इन नंबरों के लिए ऑनलाइन बिड लगाई। सबसे अधिक बोली लगाने वाले संबंधित व्यक्ति को नंबर आवंटित कर दिया गया है। अब चुने गए आवेदक विभाग में निर्धारित राशि जमा करवाएंगे और इसके बाद यह फैंसी नंबर उनके वाहन पर जारी कर दिया जाएगा।
Your-Friend-Bought-The-Number-0001-For-Rs-22-Lakh-0007-Was-Auctioned-For-Rs-10-94-Lakh
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)