पंजाब। जालंधर से AAP विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। MLA का कहना है कि उन्हें 2 बार धमकी भरा फोन आया है। आरोपी ने 5 करोड़ रुपए की डिमांड की है। पैसे न देने पर परिवार सहित गोली मारने की धमकी दी। एमएलए रमन अरोड़ा के अनुसार यह कॉल उन्हें 4 दिन पहले आया। इसे उन्होंने इग्नोर कर दिया। इसके बाद आरोपी ने एक कॉल और किया। इस बार उसने पैसे न देने की स्थिति में अंजाम भुगतने को कहा। जालंधर के सेंट्रल हलके से आप विधायक रमन अरोड़ा ने पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर को इस संबंध में शिकायत दी है। MLA अरोड़ा ने दावा किया कि उन्हें 2 बार धमकी भरा फोन आया। पहली बार उन्हें 8 नवंबर को एक कॉल आई। इसे उन्होंने इग्नोर कर दिया। विधायक रमन ने पुलिस को आगे बताया कि इसके बाद अगले दिन यानी 9 नवंबर को फिर इस नंबर से एकबार कॉल आई। दोनों बार कॉल विदेशी नंबर से ही आई। इस बार उन्होंने कॉल पिक कर लिया। फोन करने वाला उनसे 5 करोड़ रुपए की मांग करने लगा। रुपए न देने पर परिवार सहित उन्हें गोली मारने की धमकी देने लगा। विधायक रमन ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि आरोपी ने इस दौरान अपना नाम नहीं बताया। न ही किसी गैंग से जुड़े होने की कोई बात कही। बस रुपए देने की धमकी देता रहा। हांलाकि विधायक ने इस संबंध में कोई ऑडियो जारी नहीं की है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)