पंजाब। सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गईं भारतीय महिला सरबजीत कौर और पाकिस्तानी युवक नासिर हुसैन के विवाह का मामला अब लाहौर हाई कोर्ट पहुंच गया है। पाकिस्तान में सिख समुदाय के एक पूर्व विधायक महिंदर पाल सिंह ने अदालत में याचिका दायर करते हुए सरबजीत कौर की गिरफ्तारी और उन्हें भारत भेजने की मांग की है। अदालत में दावा किया गया है कि सरबजीत कौर की पाकिस्तान में रुकने की वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन फिर भी वो रुकी हुई हैं। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि इससे देश की सुरक्षा को खतरा है, क्योंकि वो संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हो सकती है। जिसे देख लगता है कि सरबजीत कौर की वापसी भारत में हो सकती है। वहीं, सरबजीत कौर ने भी याचिका दायर कर पुलिस और अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया। बता दें कि 4 नवंबर को सरबजीत कौर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी और वहां जाकर उसने स्थानीय युवक नासिर हुसैन के साथ निकाह रचा लिया था।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)