April 22, 2026 18:10:26

पंजाब कैबिनेट में बड़े फैसले, 5 लाख तक के सामान की बिना टेंडर खरीद, सोसाइटी-ट्रस्टों की वित्तीय जांच होगी; डॉक्टरों को इंसेंटिव मिलेगा

Nov28,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में सरकारी विभाग अब 5 लाख रुपए तक का सामान बिना टेंडर के खरीद सकेंगे। यह फैसला शुक्रवार को चंडीगढ़ में CM भगवंत मान की अगुआई वाली कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। इसके अलावा प्रदेश में रजिस्टर्ड सोसाइटी और ट्रस्टों की भी जांच होगी। इसके लिए प्रबंधक की नियुक्ति की जाएगी। जांच में वित्तीय लेन-देन भी शामिल रहेंगे। वहीं सरकार प्राइवेट स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को इंपैनल करेगी और बदले में उन्हें इंसेंटिव देगी। वहीं बॉर्डर एरिया में तैनात होने वाले टीचरों और डॉक्टरों को भी स्पेशल इंसेंटिव दिया जाएगा। कैबिनेट मीटिंग के बाद वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि अवैध माइनिंग को रोकने के लिए अब गाड़ियों में GPS लगाया जाएगा। पंजाब में चल रही सोसाइटी और ट्रस्ट का सालाना ऑडिट होगा। इनकी वित्तीय जांच के लिए प्रबंधक नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए पंजाब सरकार ने सोसाइटी एक्ट में संशोधन किया है। कैबिनेट मीटिंग के फैसले के बारे में बताते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 में बना था। उसमें लोग अपनी सोसाइटी या ट्रस्ट रजिस्टर्ड करवाकर आगे लीज पर दे देते हैं या बेच देते थे। इसका मिसयूज होता था। इसलिए रजिस्ट्रार सोसाइटी के जरिए इसका ऑडिट करेंगे। इससे सोसायटीज का काम आसान होगा। उन्होंने कहा कि 1860 के बाद पहला यह संशोधन है। इससे लोगों से होने वाली धोखेबाजी नहीं होगी।

माइनिंग गाड़ियों में GPS लगा ट्रैकिंग होगी

वित्तमंत्री चीमा ने कहा- माइनिंग विभाग में पारदर्शिता लाई जाएगी। इसमें होने वाली गड़बड़ियों के लिए अथॉरिटी बनेगी। माइनिंग में लगी गाड़ियों पर GPS लगाया जाएगा। यह फैसला अनिवार्य होगा। इससे वाहनों की ट्रैकिंग की जाएगी। इसके जरिए सरकार अवैध माइनिंग को रोकेगी। सहकारिता विभाग में अधिकारों का बंटवारा किया गया है। जिसमें अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। पहले एक अफसर दो-दो काम करते थे। जो दोनों स्तर पर सुनवाई करता था। इससे लोगों में रोष रहता था।

खरीद नियमों में संशोधन किया गया

पंजाब के प्रिक्योरमेंट रूल के नियम में संशोधन किया। पहले 2.50 लाख टेंडर से बिना सामान ले सकते थे। अब 5 लाख रुपए तक का सामान बिना टेंडर से खरीद पाएंगे। इससे विभाग के कामों में तेजी आएगी। इससे खरीद प्रक्रिया में आसानी होगी। चीमा ने कहा- बार्डर एरिया मे जो टीचर व डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। उन्हें स्पेशल इन्सेंटिव दिया जाएगा। इसके लिए सीएम मान ने अधिकारियों को प्रपोजल तैयार करने के लिए कहा है। सात जिलों के लिए यह पॉलिसी होगी। इसके लिए अगली कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव लाया जाएगा

300 डॉक्टर इंपैनल करेगी सरकार, 100 से 1 हजार तक इंसेटिव मिलेगा

पंजाब सरकार ने सेहत क्षेत्र को लेकर अहम फैसला लिया है। अब सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को सरकार इंपैनल करेगी। कुल 300 डॉक्टर इंपैनल होंगे। इन्हें ऑन कॉल बुलाया जाएगा। इन डॉक्टरों को ओपीडी और इंडोर में मरीज चेक करने के लिए कम से कम सौ रुपए फीस दी जाएगी। ओपीडी में वे 50 से 150 व इंडोर में 2 से 20 तक मरीज चेक कर पाएंगे। अगर इन-सर्विस डॉक्टर का समय खत्म हो गया, तो उस स्पेशलिस्ट डॉक्टर को रात की जगह दिन में बुलाते हैं, तो उसे हजार रुपए देंगे। उसका समय सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक होगा, जबकि रात को इंसेंटिव डबल हो जाएंगे। कई बार होता है कि स्पेशलिस्ट डॉक्टर न होने से लोग परेशान होते थे।

Punjab-Cabinet-Announces-Major-Decisions-Including-The-Purchase-Of-Goods-Up-To-5-Lakh-Rupees-Without-Tender-Financial-Audits-Of-Societies-And-Trusts-And-Incentives-For-Doctors




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023