पंजाब। पंजाब में 14 दिसंबर को होने वाले पंचायत समिति और जिला परिषद को लेकर कांग्रेस भी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंची है। कांग्रेस के सीनियर नेता एवं विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा की तरफ से दायर की है। उन्होंने इसमें मांग की है कि चुनाव में नामिनेशन की तारीख बढ़ाई जाए। 8 दिसंबर को इस मामले में सुनवाई हाेगी। इससे पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल की तरफ से इस संबंध में याचिका दायर की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक, 4 तारीख को चुनाव नामांकन की आखिरी तिथि थी। लेकिन कई जगह नामांकन में दिक्कतें आईं। विरोधी दलों के लोगों को दस्तावेज भरने से रोका गया था और कई स्थानों पर उन्हें नामांकन केंद्रों तक पहुंचने नहीं दिया गया। लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई। इसके अलावा, उसने कई अन्य मुद्दे भी उठाए।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)