February 16, 2026 07:09:04

पंजाब के स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का ऐलान, एक हफ्ते बंद रहेंगे स्कूल; सरकारी के साथ प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त पर भी लागू

Dec15,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब सरकार ने स्कूलों में सर्दी की छुटिट्यों की घोषणा कर दी है। सरकार के आदेश के मुताबिक 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी। इसमें यह दोनों दिन भी शामिल रहेंगे। पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव अनिंदिता मित्रा के मुताबिक यह आदेश सभी सरकारी स्कूलों के साथ प्राइवेट एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होंगे। स्कूल 1 जनवरी को दोबारा खुलेंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश की कॉपी सभी स्कूलों, एसईआरटी और पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दी है। वही, उक्त आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा। पंजाब में इस समय 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूल है। इनमें 35 लाख से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ाई का रहे है। मौसम विभाग पहले ही साफ कर चुका है, 21 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ेगी। ऐसे में विभाग किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है। शिक्षा विभाग की तरफ से जो अपना एनुअल एकेडमिक कैलेंडर बनाया गया है। उसमें भी इन छुटिट्यों को भी शामिल किया है। इसके अलावा मंथली वाइस जो सिलेबस बांटा गया है। उसे भी इसी आधार पर बांटा गया है, ताकि स्कूलों में पढ़ाई नियमित चलती रहे।

Punjab-Announces-Winter-Vacation-For-Schools-Schools-Will-Remain-Closed-For-A-Week-Applicable-To-Government-Private-Aided-And-Recognized-Schools




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023