April 22, 2026 14:03:56

पंजाब में बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी:8वीं-12वीं की 17 फरवरी और 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से होंगी शुरू, देखिए शेड्यूल

Dec30,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेंगी। वहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी और 1 अप्रैल को समाप्त होंगी।  अलावा कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स को समय रहते परीक्षा की तैयारी करने और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट से संबंधित विस्तृत जानकारी देखने की सलाह दी है। प्रदेश में करीब 9 लाख स्टूडेंट्स पेपर देंगे। इसके लिए 7800 परीक्षा केंद्र बनेंगे।

बोर्ड ने इस तरह तय किए एग्जाम

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अनुसार 8वीं की लिखित परीक्षाएं 17 से 27 फरवरी तक सुबह 11 से 2:15 बजे तक होंगी, जिसमें करीब 2.77 लाख स्टूडेंट्स 2300 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा देंगे। बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की लिखित परीक्षाएं 6 मार्च से 1 अप्रैल तक सुबह 11 से 2:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी, जिनमें लगभग 2.84 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। 12वीं कक्षा की लिखित परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक सुबह 11 से 2:15 बजे तक होंगी, जिनमें करीब 2.84 लाख स्टूडेंट्स लगभग 2200 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।

बोर्ड की वेबसाइट लगातार देखते रहें स्टूडेंट्स

PSEB की तरफ से परीक्षा संबंधी एक कंट्रोल रूम अपने दफ्तर में बनाया जाएगा। जहां पर बच्चों की हर समस्या का हल किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड की तरफ से स्टूडेंट्स को नसीहत दी कि वह बोर्ड की वेबसाइट लगातार देखते रहे। एग्जाम संबंधी सारी जानकारी उस पर अपडेट की जाएगी। जानकारी देखते के लिए स्टूडेंट्स को लॉगिन करना होगा।

Punjab-Board-Exam-Datesheet-Released-Class-8-12-Exams-Begin-On-February-17-And-Class-10-Exams-Begin-On-March-6-See-Schedule




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023