पंजाब। पंजाब के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां आठ जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य में लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए, बच्चों और स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की जा रही हैं। अब राज्य के सभी स्कूल 8 जनवरी से पहले की तरह खुलेंगे ।शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने X पर लिखा है-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा निर्देश पर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोहरे को देखते हुए बच्चों और स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी, एडिड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल में 7 जनवरी तक छुट्टियां की जा रही है। 8 जनवरी को पहले की तरह स्कूल खुलेंगे। मौसम विभाग के अनुसार गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में कुछ जगहों पर घना कोहरा छा सकता है। वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है।
Punjab-School-Holidays-Extended-Schools-To-Reopen-On-January-8-Decision-Taken-Due-To-Cold-And-Fog
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)