पंजाब। पंजाब और चंडीगढ़ में आज 3 जनवरी को कुछ जिलों में घना कोहरा और कोल्ड वेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है।अमृतसर और हलवारा में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। बलोवाल और सौंखरी में कोल्ड डे रहा। न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। फरीदकोट में सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि आने वाले 3 दिन रात का तापमान गिरेगा। दृश्यता कम होने से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इस वजह से शुक्रवार को 10 फ्लाइट प्रभावित हुई, जबकि अमृतसर एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट पर असर पड़ा है। आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कई जगहों पर बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, मोहाली और मलेरकोटला में कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा रह सकता है। हालांकि मौसम शुष्क रहेगा।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)