February 16, 2026 06:53:27

पंजाब में तड़के ही बड़ी वारदात, आप नेता को गोली मारी:गुरुद्वारे के बाहर ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग; कार के शीशे टूटे

Feb6,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। जालंधर में सुबह 8:15 बजे आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबराय पर हमला कर दिया गया। यह वारदात शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में स्थित एक गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां बदमाशों ने ओबराय की कार पर फायरिंग कर दी। जिससे कार के शीशे टूट गए। हमलावरों ने उन पर कुल 5 गोलियां चलाईं, जिससे से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो गोलियां उनके सीने में और एक गोली सिर में लगी है।

वारदात की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

A-Major-Incident-In-Punjab-Early-Morning-Aap-Leader-Shot-Five-Rounds-Of-Firing-Outside-A-Gurdwara-Car-Windows-Shattered




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023