February 16, 2026 07:00:03

आज भारत बंद का पंजाब से चंडीगढ़ तक असर ना के बराबर, कॉन्ट्रैक्ट कर्मी हड़ताल पर, पक्के कर्मी चला रहे बसें, बैंक-बाजार खुले

Feb12,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ ट्रेड यूनियन, किसान संगठन और कर्मचारी संगठन पूर्व भारत में आज हड़ताल पर हैं। लेकिन पंजाब के कई जिलों में इसका मिलाजुला असर देखने मिल रहा है। कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिम हड़ताल पर हैं, लेकिन पक्के कर्मी सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं। बसें चल रही हैं। बाजार खुले हैं और बैंकों में भी काम चल रहा है। हालांकि, बंद से विभागों में कामकाज प्रभावित जरूर हो रहा है, लेकिन बिल्कुल बंद नहीं है। ट्रेड यूनियनें पंजाब के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर रही हैं। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कर्मचारी संगठनों ने पूरे दिन हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है। हालांकि, PSPCL ने चेतावनी दी है कि जो कर्मी हड़ताल में शामिल होगा, उसे नौकरी से भी निकाला जा सकता है।

वहीं कर्मचारियों, किसानों व ट्रेड यूनियनों की हड़ताल को पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस का समर्थन है। AAP ने अपने कार्यकर्ताओं को बंद में सहयोग करने का निर्देश दिया है। वहीं, कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव वेणुगोपाल ने भी पूरे देश में बंद का समर्थन करने को कहा है। लेकिन पंजाब से लेकर चंडीगढ़ तक इसका असर ना के बराबर देखने को मिल रहा है।

Bright-Sunshine-Reduces-Cold-In-Punjab-Chandigarh-Rain-Likely-On-16-17-Temperatures-Above-Normal-27-3-Degrees-In-Faridkot




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023